Bageshwar Dham Upcoming Events : बागेश्वर धाम आगामी कार्यक्रम की जानकारी यहाँ देखें (Daily Updated)

Last Updated: 20 मार्च 2026

नमस्ते भक्तों! यदि आप भी बागेश्वर धाम सरकार (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी) के अनन्य  भक्त हैं और उनके दर्शन व कथा श्रवण हेतु हमेशा उत्सुक रहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। महाराज श्री का संकल्प सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर जारी है, और उनके कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में आयोजित होते रहते हैं।

Bageshwar Dham Aagami Karyakram 2026 Schedule List
Image Credit: AI Generated Image (For Illustration Purpose Only)

इस पोस्ट में हम आपको हर दिन के सभी आधिकारिक कार्यक्रमों की सटीक जानकारी देंगे। हम इस पेज को नियमित रूप से अपडेट करते हैं, इसलिए आप इसे Bookmark कर सकते हैं।

बागेश्वर धाम आगामी कार्यक्रम सारणी (Schedule)

अभी तक की आधिकारिक सूचना के अनुसार, महाराज श्री के आगामी कार्यक्रम निम्नलिखित हैं:

दिनांक: 17 मार्च से 27 मार्च 2026 तक

कार्यक्रम: गुरुदेव नवरात्रि की साधना में रहेंगे। इस बीच आप गुरुदेव को बागेश्वर धाम सरकार के ऑफिसियल YouTube चैनल पर लाइव कथा करते देख पाएंगे।

दिनांक: 28 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक

कार्यक्रम: गुरुदेव, बाकी मोंगरा, कोरबा (छत्तीसगढ़) में श्री हनुमंत कथा करेंगे। इस कथा को भी आप बागेश्वर धाम सरकार के ऑफिसियल YouTube चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

 

आगामी कथाओं में अर्जी और दिव्या दरबार की जानकारी 

कई भक्त यह पूछते हैं कि क्या आगामी कथाओं के दौरान अर्जी लगेगी? या दिव्य दरबार लगेगा?

अभी तक मैंने देखा है कि महाराज श्री कहीं भी कथा करने जाते हैं, तो वहां 1-2 दिन का दिव्य दरबार ज़रूर लगाते हैं। इसलिए ऐसे दरबारों में आप जा सकते हैं, जहाँ बिना टोकन के भी पर्चा निकलता है।

इन कथाओं में लाखों की संख्या में भक्त आ जाते हैं, इसलिए सबका पर्चा नहीं बन पाता है। लेकिन सामूहिक अर्जी सबकी लगा दी जाती है। महाराज श्री कहते हैं कि आपका पर्चा बने या न बने, लेकिन अगर आप बागेश्वर धाम के नियमों का पालन करते हैं, लहसुन, प्याज और मांसाहार भोजन 21 पेशी तक बंद रखते हैं और बागेश्वर धाम की 21 पेशी पूरी करते हैं, तो बालाजी ऐसे भक्तों पर अपनी कृपा कर ही देते हैं। ऐसा गुरूजी कई कथाओं में भक्तों से कहते हैं।

महाराज श्री की कथा में जाने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

जब भी आप किसी आगामी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जाएं, तो इन 5 बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • भीड़ का अनुमान: महाराज श्री की कथा में लाखों की संख्या में भक्त पहुँचते हैं, इसलिए अपनी व्यवस्था (रुकने और खाने की) पहले से देख लें।
  • धैर्य रखें: दिव्य दरबार में सभी का नंबर आना संभव नहीं होता, अतः श्रद्धा और धैर्य के साथ हनुमान जी का सुमिरन करें।
  • आधिकारिक सूचना: किसी भी अनजान व्यक्ति को अर्जी या टोकन के नाम पर पैसे न दें। बागेश्वर धाम में सब कुछ निशुल्क है।
  • मौसम: मौसम को देखते हुए पानी की बोतल और आवश्यक दवाएं साथ रखें।
  • लाइव प्रसारण: यदि आप किसी कारणवश नहीं पहुँच पाते, तो संस्कार चैनल या Bageshwar Dham Sarkar YouTube पर लाइव देख सकते हैं।

निष्कर्ष

बागेश्वर धाम सरकार की कृपा अपरंपार है। हम आशा करते हैं कि आपको इस Upcoming Events List से अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी। सनातन धर्म और धाम की ताज़ा ख़बरों के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।

अस्वीकरण (Disclaimer): यह एक स्वतंत्र गाइड पोर्टल है। हम कार्यक्रमों की तारीखों में होने वाले अचानक बदलावों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। कृपया यात्रा से पहले आधिकारिक पुष्टि अवश्य कर लें।

सूचना का स्रोत (Source): www.bageshwardham.co.in और आधिकारिक सोशल मीडिया घोषणाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ