अगर आप बागेश्वर धाम जाने में असमर्थ हैं, तो आप घर बैठे बागेश्वर धाम में अर्जी कैसे लगाएं (Bageshwar Dham Me Ghar Baithe Arji Kaise Lagaye) यह प्रक्रिया अपनाकर अपनी अर्जी लगा सकते हैं। कई श्रद्धालु मानते हैं कि सच्ची श्रद्धा और नियमों के पालन के साथ की गई प्रार्थना से उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक अनुभव प्राप्त होते हैं।
बागेश्वर धाम से जुड़े प्रवचनों में भी बताया जाता है कि यहां आने वाले सभी भक्त अपनी-अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। जो लोग धाम नहीं आ पाते, वे घर बैठे अर्जी लगाने की इस विधि के माध्यम से अपनी श्रद्धा प्रकट कर सकते हैं।
लेकिन जो लोग बागेश्वर धाम अभी नहीं आ सकते लेकिन वह अपनी अर्जी बालाजी के समक्ष रखना चाहते हैं तो वह (Bageshwar Dham Me Ghar Baithe Arji Kaise Lagaye) घर बैठे अर्जी कैसे लगाएंगे।
आईये बताते हैं बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी लगाने का तरीका - Bageshwar dham me ghar baithe arji lagane ka tarika.
बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी लगाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ सामान लेने होंगे जैसे -
एक कपड़ा लाल, पीला या काला इन तीनो में से किसी एक कलर का लेना है
- लाल कपड़ा सभी प्रकार के मनोकामनाओं के लिए उपयोग में लाया जाता है।
- पीला कपड़ा कोई नई शुरुआत करने के लिए उपयोग में लाया जाता है जैसे शादी विवाह या कोई शुभ कार्य में आ रही बाधाओं का निवारण के लिए।
- काला कपड़ा भूत बाधा से ग्रस्त रोगियों के लिए उपयोग में लाया जाता है।
अपनी समस्या के अनुसार आप अपना कपड़ा का चयन कर लें कपड़ा लेने के बाद आपको 5 लौंग लेना है। और एक नारियल लेना है।
बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी लगाने का तरीका - Bageshwar dham me ghar baithe arji lagane ka tarika.
अर्जी लगाने से पहले नहा धोकर साफ वस्त्र धारण करें
उसके बाद अगर आपके घर में पूजा रूम है तो पूजा रूम में आ जाएं फिर आपने जो कपड़ा, लौंग और नारियल लाया है उसे सामने रखें। कपड़ा और लौंग को नीचे रहने दें। नारियल को उठाकर अपने सिर पर रखें और बागेश्वर धाम वाले बालाजी का ध्यान करें। और बोलें -
ओम बागेश्वर आए नमः
हे बागेश्वर धाम प्रभु
हे बालाजी महाराज
हे सन्यासी बाबा
हे गुरुदेव भगवान
हे कलयुग के राजा
हमारी अर्जी स्वीकार करो
हमारी अर्जी स्वीकार करो
हे बागेश्वर बालाजी
आजीवन पर्यंत
आपके चरणों से
आपके धाम से
हम जुड़े रहेंगे
हम आते रहेंगे
परंतु हमारी अर्जी स्वीकार करो
जो भी प्रेत बाधा
तंत्र बाधा
रोग
संकट
आधी
व्याधि हो
उसका निवारण करो
आपकी जय हो
आपकी जय हो
हे सन्यासी बाबा की सेना
तत्क्षण हमारी अर्जी स्वीकार करो
हे सन्यासी बाबा
हे दिव्य दरबार
हे बागेश्वर धाम की शक्तियां
हम पर कृपा करो
हम पर कृपा करो
हम पर कृपा करो
अब आपके मन में जो भी प्रश्न है मन ही मन अपने प्रश्न को बोल दें जिन भक्तों का पर्चा नहीं बन पाया है इस प्रयोग को अगर आप करेंगे और घर पर इस नारियल को आपको रखना है। रोज एक माला ओम बागेश्वर आए नमः इस मंत्र की करनी है। प्रयत्न जरूर करना है कि अर्जी का पर्चा बन जाए, इससे मार्गदर्शन स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन पर्चा ना भी बन पाए तो कोई चिंता वाली बात नहीं है।
मंगल की पेशी करना प्रारंभ कर दें। 1 महीने में एक बार, 2 महीने में एक बार, 3 महीने में एक बार, 5 महीने में एक बार, 6 महीने में एक बार, या 1 साल में एक बार बागेश्वर धाम पर जाकर पेसी कर सकते हैं। 11 पेसी या 21 पेसी का संकल्प ले सकते हैं। जब आपकी मनोकामना पूरी हो जाए (ऐसी श्रद्धालुओं की मान्यता है) तब इस नारियल को ले जाकर बागेश्वर बालाजी के चरणों में बांध देना है। 5 कन्या भोज या 11 कन्या भोज या यथाशक्ति अपनी समर्थ अनुसार भंडारा करवा देना है।
अब तीन बार अपने प्रश्न को मन ही मन दोहराएं।
तीन बार सीताराम सीताराम सीताराम बोलें
5 बार ओम बागेश्वर आए नमः बोलें।
अब कपड़े पर नारियल रख दें।
ओम बागेश्वराए नमः मंत्र का जाप करते हुए नारियल और लौंग को उस कपड़े से बांध दें।
लोगों के अनुभव एवं मान्यता अनुसार अब अगर आपकी अर्जी स्वीकार हो जाएगी या अगर आपके ऊपर बालाजी की विशेष कृपा होगी तो अब आपको सपने में लगातार दो दिन तक बंदर दिखाई देंगे। तो समझ जाना है कि अब आपकी अर्जी स्वीकार हो गई है ।
अगर आपके सपने में बालाजी के स्वरूप जैसे बंदर दिखाई देने लगे और लगातार दो दिन दिखाई दे जाए तो आपको समझ लेना है कि आपकी अर्जी स्वीकार हो गई है। लेकिन आपको आपके संकल्प अनुसार पेसी लगातार करते रहना है।
👉 Related Posts:
FAQ :
१) बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी लगाने की विधि क्या है?
उत्तर - बिना बागेश्वर धाम गए घर बैठे अर्जी लगाने का बहुत ही सिंपल विधि है आपको केवल एक नारियल एक कपड़ा और 5 लौंग अपने पास रखना है और इस पोस्ट में हमने आपको बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी लगाने की विस्तृत जानकारी दी है कृपया इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
२) बागेश्वर धाम के लिए घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं?
उत्तर - अपनी मनोकामना अनुसार घर बैठे बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए लाल, काले या पीले वस्त्र में एक नारियल और पांच लौंग रखकर आप घर बैठे अर्जी लगा सकते हैं जिसकी विस्तृत जानकारी इस पोस्ट में ऊपर दी गई है कृपया पूरा पोस्ट को जरूर पढ़ें।
३) बागेश्वर धाम के बालाजी के मंदिर में अर्जी कैसे लगाई जाती है?
उत्तर - बागेश्वर धाम के बालाजी के मंदिर में अर्जी लगाने के लिए नारियल लौंग और कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है। आप बागेश्वर धाम जाकर भी अर्जी लगा सकते हैं या अपने घर से भी अर्जी लगा सकते हैं। घर से अर्जी लगाने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
४) बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं?
उत्तर - अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं? तो आपके इस सवाल का विस्तृत जानकारी इस पोस्ट में दिया हुआ है। आप घर बैठे बागेश्वर धाम के लिए अर्जी लगा सकते हैं लेकिन उसके लिए आपके पास एक नारियल, पांच लौंग और एक लाल, काला या पीला वस्त्र होना चाहिए।
⚠️ Disclaimer (महत्वपूर्ण सूचना)
यह जानकारी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और उपलब्ध स्रोतों के आधार पर साझा की गई है।
इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार का निश्चित दावा या परिणाम की गारंटी देना नहीं है।
पाठकों से निवेदन है कि वे इस जानकारी को अपनी समझ और विवेक के अनुसार ही अपनाएं।
📝 निष्कर्ष
घर बैठे अर्जी लगाना उन लोगों के लिए एक सरल विकल्प हो सकता है, जो किसी कारणवश बागेश्वर धाम नहीं जा पाते।
यदि इस प्रक्रिया को श्रद्धा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपनाया जाए, तो कई लोगों को मानसिक शांति और आंतरिक संतोष का अनुभव हो सकता है।
यह भी पढ़ें :
लेखक : श्रीराम कुशवाहा

0 टिप्पणियाँ
बागेश्वर धाम से जुड़ा आपका कोई भी सवाल, अनुभव या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करें। हमें आपकी प्रतिक्रिया जानकर खुशी होगी।
आपका सहयोग हमें बेहतर जानकारी देने में मदद करता है।