Bageshwar Dham Gurukul : Admission, Fees, Location की पूरी जानकारी

Last Updated: 09 April 2026

आज के इस भागदौड़ भरे युग में, हर माता-पिता के मन में एक ही चिंता होती है— "क्या मेरा बच्चा बड़े होकर अपनी संस्कृति को याद रखेगा?" आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में हम बच्चों को हर सुविधा दे रहे हैं, लेकिन दिल के किसी कोने में यह सवाल जरूर रहता है कि क्या हम उन्हें सही संस्कार दे पा रहे हैं या नहीं।

इसी चिंता का समाधान लेकर आए हैं बागेश्वर धाम वाले पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज। उनके संकल्प से शुरु हो रहा  Bageshwar Dham Gurukul एक नई पीढ़ी का उदय, आज लाखों परिवारों की उम्मीद बन चुका है। यह केवल एक स्कूल नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान है जहाँ बच्चा लैपटॉप पर कोडिंग भी सीखेगा और मुख से वेदमंत्रों का उच्चारण भी करेगा।

Bageshwar Dham Gurukul Admission


आइए, Bageshwar Dham Gurukul ke bare me विस्तार से जानते हैं ताकि आप अपने बच्चे के भविष्य का सही निर्णय ले सकें। अगर आप Bageshwar Dham Gurukul Admission 2026 की जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो इस पोस्ट में आपको admission, fees, age limit और location से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से मिलेगी।

Bageshwar Dham Gurukul क्या है?

बागेश्वर धाम गुरुकुल महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के उस पावन संकल्प का नाम है, जो हमारी खोई हुई प्राचीन ऋषि परंपरा को वापस लाने के लिए लिया गया है। यह केवल ईंट-पत्थरों से बनी कोई स्कूल की इमारत नहीं है, बल्कि एक ऐसा संस्कार केंद्र है जहाँ बच्चों को आधुनिक दुनिया की दौड़ में अव्वल रहने के साथ-साथ अपनी सनातन जड़ों से जुड़ना सिखाया जाता है। आज के समय में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा डॉक्टर या इंजीनियर तो बने, लेकिन वह अपने संस्कारों और बुजुर्गों का सम्मान करना न भूले।

यही वह जगह है जहाँ बच्चा एक हाथ में लैपटॉप लेकर कोडिंग सीखता है और दूसरे हाथ में वेद लेकर उनका शुद्ध पाठ करता है। यहाँ की मिट्टी में सेवा और अनुशासन का वह अमृत घुला है, जो एक साधारण बालक को भविष्य का एक सशक्त और ज्ञानी नागरिक बनाता है। यह कई परिवारों के लिए एक वैकल्पिक शिक्षा मॉडल के रूप में देखा जा रहा है जो अपने बच्चों को डिजिटल युग की चमक-धमक के बीच एक सुरक्षित, संस्कारी और उज्ज्वल भविष्य देना चाहते हैं। यहाँ शस्त्र और शास्त्र का अनूठा मेल देखने को मिलता है। यहाँ पारंपरिक और आधुनिक शिक्षा का मिश्रण देने का प्रयास किया जाता है।

बागेश्वर धाम, ग्राम गढ़ा (छतरपुर, म.प्र.) में गुरुकुलम के शुभारम्भ का यह वीडियो देखें, जिसमें इस दिव्य पहल की झलक मिलती है। वीडियो के माध्यम से आप गुरुकुल के वातावरण, व्यवस्था और उद्देश्य को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।


क्यों पड़ी Bageshwar Dham Vedic Gurukul की जरूरत?

पूज्य गुरुदेव हमेशा कहते हैं कि "शिक्षा वह है जो इंसान को विनम्र बनाए।" आज के कॉन्वेंट स्कूलों में शिक्षा तो है, लेकिन संस्कार कहीं पीछे छूट गए हैं। Bageshwar Dham Vedic Gurukul की स्थापना इसी उद्देश्य से की गई है कि भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा का परचम पूरी दुनिया में फिर से लहरा सके। 

यहाँ की सोच बहुत स्पष्ट है— "शस्त्र और शास्त्र का संगम"। गुरुकुल प्रबंधन चाहते हैं कि यहाँ से निकलने वाला हर छात्र एक ऐसा लीडर बने जिसके पास आधुनिक और सनातन धर्म का ज्ञान दोनों हो। गुरुकुल का प्रयास है कि बच्चे आपस में संस्कृत में बात कर सकें, जैसे हमारे प्राचीन भारत में होता था।

Bageshwar Dham Gurukul Admission 2026: फॉर्म और महत्वपूर्ण तिथियाँ

अभिभावकों के लिए सबसे जरूरी जानकारी Bageshwar Dham Gurukul admission form को लेकर होती है। साल 2026 के सत्र के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। Bageshwar Dham Gurukul Admission Process हर वर्ष सीमित सीटों के आधार पर आयोजित किया जाता है।

Important Dates :

  • Form Distribution : 20 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक।
  • Admission Time : सुबह 10:00 AM से शाम 4:00 बजे तक।
  • Admission Place : गुरुकुल कार्यालय, बागेश्वर धाम (गढ़ा, छतरपुर, म.प्र.)।

अगर इस बार आप फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो चिंता न करें, इस पोस्ट को सेव या बुकमार्क कर लें ताकि आप समय-समय पर अपडेट चेक कर सकें। कोई भी अपडेट आने पर आपको जानकारी मिल जाएगी। 

धाम की आधिकारिक सूचनाओं पर भी नजर रखें क्योंकि वेटिंग लिस्ट या अगले सत्र की जानकारी जल्द ही अपडेट की जाती है। आप एक बार बागेश्वर धाम गुरुकुल जाकर भी देख सकते हैं अगर विशेष निवेदन से Admission होने की संभावना हो तो प्रयास कर देख सकते हैं।

Bageshwar Dham Gurukul Admission Criteria: कौन ले सकता है प्रवेश?

आपके बच्चे के लिए यहाँ प्रवेश पाना प्रतिस्पर्धी और सीमित सीटों के कारण कठिन हो सकता है। Bageshwar Dham Gurukul age criteria for admission को बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है ताकि बच्चे की कोमल आयु में ही उसे सही दिशा दी जा सके। 

  • Age Limit : आमतौर पर कक्षा 1 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए प्रवेश लिया जाता है। 5 से 8 वर्ष की आयु को सबसे उपयुक्त माना जाता है।
  • मानसिक रुचि : बच्चे का झुकाव अध्यात्म और अनुशासन की ओर होना चाहिए।
  • माता-पिता का सहयोग : चूँकि यह एक आवासीय विद्यालय है, इसलिए अभिभावकों का मानसिक रूप से तैयार होना बहुत जरूरी है।

Bageshwar Dham Gurukul Fees : व्यापार नहीं, यह एक सेवा है

कई लोग Bageshwar Dham Gurukul fees के बारे में जानना चाहते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस गुरुकुल का उद्देश्य व्यावसायिक लाभ कमाना नहीं, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना बताया जाता है। यहाँ बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार देने पर भी ध्यान दिया जाता है, ताकि वे आगे चलकर अपने परिवार और परंपराओं से जुड़े रहें।

यहाँ की Bageshwar Dham admission fees बहुत ही कम और वहन करने योग्य (Affordable) रखी गई है। इसमें रहने, खाने और पढ़ाई का खर्च शामिल होता है। गरीब और मेधावी छात्रों के लिए धाम की ओर से विशेष सहायता का भी प्रावधान रहता है ताकि पैसे की कमी किसी बच्चे के भविष्य में बाधा न बने।

Gurukul के बारे में बागेश्वर धाम के पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री जी महाराज क्या बोल रहे हैं देखिये विडियो में।

Bageshwar Dham Gurukul Lifestyle : कैसा होगा आपके बच्चे का एक दिन?

सोशल मीडिया और धाम के आंतरिक सूत्रों (Sources) से मिली जानकारी के अनुसार, यहाँ की दिनचर्या बच्चों को फौलाद जैसा मजबूत और संन्यासी जैसा शांत बनाती है। Bageshwar Dham Gurukul Lifestyle आपके बच्चे को संस्कारी भी बनाता है और आज के डिजिटल युग के लिए आधुनिक शिक्षा भी प्रदान करता है। मतलब आपके नजदीकी स्कूलों में जो पढ़ाई होती है वो तो मिलेगा ही साथ में सनातन संस्कार भी मिलेगा। 

ब्रह्ममुहूर्त जागरण : सुबह 4:00 बजे उठना और योग-प्राणायाम करना।

संध्या वंदन : सूर्योदय के समय मंत्र और वेदमंत्रों का पाठ।

आधुनिक कक्षाएं : गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कंप्यूटर की हाई-टेक शिक्षा।

सात्विक आहार : Bageshwar Dham ki Annapurna Rasoi से तैयार शुद्ध, शाकाहारी और पौष्टिक भोजन।

इसलिए चिंता ना करें, बागेश्वर धाम गुरुकुल का लाइफस्टाइल आपके बच्चे के अनुकूल ही होगा। 

Bageshwar Dham Gurukul Location : कैसे पहुँचें?

बागेश्वर धाम का यह दिव्य स्थान Bageshwar Dham Gurukul location मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गाँव में स्थित है। जो बागेश्वर धाम मंदिर परिसर के आस पास ही है इसलिए आप पहले बागेश्वर धाम आ सकते हैं और फिर यहाँ किसी से पूछकर आप गुरुकुल तक आसानी से पहुँच सकते हैं।

आप गूगल मैप में  'Bageshwar Dham Vedic Gurukul' या 'Bageshwar Dham Sarkar' सर्च करके यहाँ सीधे पहुँच सकते हैं। निचे मैं Bageshwar Dham Google Map Location दे रहा हूँ आप इसे चेक कर सकते 

अगर आप ट्रेन से बागेश्वर धाम आना चाहते हैं तो निकटतम रेलवे स्टेशन खजुराहो या छतरपुर है। छतरपुर स्टेशन में कई ट्रेने नहीं रूकती है इसलिए आप खजुराहो रेलवे स्टेशन से आसानी से बागेश्वर धाम आ सकते हैं खजुराहो से बहुत सारे ऑटो आपको बागेश्वर धाम के लिए मिल जायेंगे।

अगर आप हवाई मार्ग से आना चाहते हैं तो निकटतम एयरपोर्ट खजुराहो एयरपोर्ट है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या Bageshwar Dham Gurukul me admission ऑनलाइन हो सकता है?

नहीं, वर्तमान में आपको धाम पर जाकर ही फॉर्म लेना और जमा करना होता है।

Q2. क्या यहाँ मोबाइल ले जाना मना है?

हाँ, छात्रों के लिए मोबाइल फोन वर्जित है ताकि वे एकाग्रता से पढ़ाई और साधना कर सकें।

Q3. क्या यहाँ केवल ब्राह्मण बच्चों को ही प्रवेश मिलता है?

नहीं, सनातन धर्म में आस्था रखने वाला और नियमों का पालन करने वाला कोई भी हिंदू बालक यहाँ प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है।

Q4. Gurukul में पढ़ाई का माध्यम क्या है?

यहाँ संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी का मिश्रित माध्यम हो सकता है।

Q5. क्या यहाँ hostel सुविधा उपलब्ध है?

हाँ, यह एक आवासीय (Residential) गुरुकुल है जहाँ बच्चों के रहने और खाने की व्यवस्था होती है।

Q6. क्या हर साल admission होता है?

सामान्यतः admission हर वर्ष सीमित सीटों के आधार पर किया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें

👉 Bageshwar Dham Annapurna Bhandara क्या है? पूरी जानकारी

👉 Bageshwar Dham Sundar Kand Mandal क्या है?

👉 Bageshwar Dham Cancer Hospital की पूरी जानकारी

👉 Bageshwar Dham की सभी लेटेस्ट जानकारी देखें

निष्कर्ष 

Bageshwar Dham Gurukul को एक वैकल्पिक शिक्षा मॉडल के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ पारंपरिक और आधुनिक शिक्षा को साथ लाने का प्रयास किया जाता है। यह उन अभिभावकों के लिए एक विकल्प हो सकता है जो अपने बच्चों को संस्कार और आधुनिक शिक्षा दोनों देना चाहते हैं। admission प्रक्रिया, नियम और अन्य जानकारी को समझकर ही निर्णय लेना उचित रहेगा।

जय सियाराम! जय बागेश्वर धाम! 

Disclaimer : इस पोस्ट में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित है। समय के साथ नियम, शुल्क और प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव हो सकता है। कृपया आधिकारिक स्रोत से पुष्टि अवश्य करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ