नमस्ते भक्तों! यदि आप भी बागेश्वर धाम सरकार (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी) के अनन्य भक्त हैं और उनके दर्शन व कथा श्रवण हेतु हमेशा उत्सुक रहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। महाराज श्री का संकल्प सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर जारी है, और उनके कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में आयोजित होते रहते हैं।
![]() |
बागेश्वर धाम दिव्य दरबार आगामी कार्यक्रम सारणी (Schedule)
दिनांक: 06 मई से 26 मई 2026 तक - बद्रीनाथ के पहाड़ों में साधना
कार्यक्रम: गुरुदेव, बद्रीनाथ के पहाड़ी गुफा में 06 मई से 26 मई तक एकांत में साधना करेंगे।
दिनांक: 26 मई से 30 मई 2026 तक - बद्रीनाथ में कथा
कार्यक्रम: गुरुदेव, बद्रीनाथ में 26 मई से 30 मई तक कथा करेंगे, इस कथा को आप बागेश्वर धाम सरकार के ऑफिसियल YouTube चैनल पर लाइव देख पाएंगे।
👉बागेश्वर धाम ऑफिसियल youtube चैनल
आगामी कथाओं में अर्जी और दिव्य दरबार की जानकारी
कई भक्त यह पूछते हैं कि क्या आगामी कथाओं के दौरान अर्जी लगेगी? या दिव्य दरबार लगेगा?
अभी तक मैंने देखा है कि महाराज श्री कहीं भी कथा करने जाते हैं, तो वहां 1-2 दिन का दिव्य दरबार ज़रूर लगाते हैं। इसलिए ऐसे दरबारों में आप जा सकते हैं, जहाँ बिना टोकन के भी पर्चा निकलता है।
इन कथाओं में लाखों की संख्या में भक्त आ जाते हैं, इसलिए सबका पर्चा नहीं बन पाता है। लेकिन सामूहिक अर्जी सबकी लगा दी जाती है। महाराज श्री कहते हैं कि आपका पर्चा बने या न बने, लेकिन अगर आप बागेश्वर धाम के नियमों का पालन करते हैं, लहसुन, प्याज और मांसाहार भोजन 21 पेशी तक बंद रखते हैं और बागेश्वर धाम की 21 पेशी पूरी करते हैं, तो बालाजी ऐसे भक्तों पर अपनी कृपा कर ही देते हैं। ऐसा गुरूजी कई कथाओं में भक्तों से कहते हैं।
महाराज श्री की कथा में जाने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
जब भी आप किसी आगामी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जाएं, तो इन 5 बातों का विशेष ध्यान रखें:
- भीड़ का अनुमान: महाराज श्री की कथा में लाखों की संख्या में भक्त पहुँचते हैं, इसलिए अपनी व्यवस्था (रुकने और खाने की) पहले से देख लें।
- धैर्य रखें: दिव्य दरबार में सभी का नंबर आना संभव नहीं होता, अतः श्रद्धा और धैर्य के साथ हनुमान जी का सुमिरन करें।
- आधिकारिक सूचना: किसी भी अनजान व्यक्ति को अर्जी या टोकन के नाम पर पैसे न दें। बागेश्वर धाम में सब कुछ निशुल्क है।
- मौसम: मौसम को देखते हुए पानी की बोतल और आवश्यक दवाएं साथ रखें।
- लाइव प्रसारण: यदि आप किसी कारणवश नहीं पहुँच पाते, तो संस्कार चैनल या Bageshwar Dham Sarkar YouTube पर लाइव देख सकते हैं।
बागेश्वर धाम से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इसे भी पढिये :
👉 बागेश्वर धाम सरकार कितनी फ़ीस लेते हैं ?
👉 बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगते हैं ?
👉 सम्पूर्ण हनुमान चालीसा अर्थ के साथ पीडीऍफ़ भी

0 टिप्पणियाँ
बागेश्वर धाम से जुड़ा आपका कोई भी सवाल, अनुभव या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करें। हमें आपकी प्रतिक्रिया जानकर खुशी होगी।
आपका सहयोग हमें बेहतर जानकारी देने में मदद करता है।