Bageshwar Dham Yatra Guide : कैसे पहुँचें, दर्शन, अर्जी और रुकने की पूरी जानकारी

Last Updated: 28 March 2026

Bageshwar Dham Yatra Guide: क्या आप भी बालाजी महाराज के दर्शन और पूज्य Dhirendra Krishna Shastri जी (बागेश्वर सरकार) के दिव्य दरबार में अर्जी लगाना चाहते हैं? यदि हाँ, तो यह Bageshwar Dham Yatra Complete Guide आपके लिए है। इस लेख में हम जानेंगे कि Bageshwar Dham yatra kaise kare, यहाँ पहुँचने का सबसे सस्ता रास्ता क्या है और रुकने की क्या व्यवस्था है। हर साल लाखों श्रद्धालु Bageshwar Dham की यात्रा करने आते हैं। अगर आप पहली बार जा रहे हैं तो इस पोस्ट में आपको  first time bageshwar dham travel guide बहुत ही साधारण भाषा में मिलेगा ।

first time bageshwar dham travel guide

बागेश्वर धाम कहाँ है? (Bageshwar Dham Location)

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि Bageshwar Dham kaha hai। बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गड़ा गाँव (Gada Village) में स्थित है। यह मंदिर भगवान हनुमान (बालाजी महाराज) को समर्पित है।

  • Location: Gada Village, Ganj, Chhatarpur, Madhya Pradesh.
  • Main Deity: Lord Hanuman (Bageshwar Balaji).
👉 आप नीचे दिए गए गूगल मैप के जरिये Bageshwar Dham का लोकेशन पता कर सकते हैं।

बागेश्वर धाम कैसे पहुँचें? (How to Reach Bageshwar Dham)

अगर आप सोच रहे हैं Bageshwar Dham yatra train se kaise jaye या बस से तो इसके लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं :

ट्रेन द्वारा (Nearest Railway Station to Bageshwar Dham)

बागेश्वर धाम का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन छतरपुर (MCSC) है। यहाँ से धाम की दूरी मात्र 25-30 किमी है। इसके अलावा अन्य विकल्प हैं:

Khajuraho Railway Station: यहाँ से धाम लगभग 35 किमी दूर है।

Jhansi Railway Station: यदि आप दिल्ली या मुंबई से आ रहे हैं, तो झाँसी एक बड़ा जंक्शन है, जहाँ से आप बस या ट्रेन बदल सकते हैं।

बागेश्वर धाम का सड़क मार्ग  (Bus & Road Trip Guide)

यदि आप Bageshwar Dham road trip guide ढूंढ रहे हैं, तो बता दें कि छतरपुर शहर बस और टैक्सी के माध्यम से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

Bageshwar Dham yatra bus route: ग्वालियर, झाँसी, जबलपुर और भोपाल से सीधी बसें छतरपुर के लिए मिलती हैं।

हवाई मार्ग (Nearest Airport)

सबसे नजदीकी एयरपोर्ट खजुराहो (HJR) है। यहाँ से आप Bageshwar Dham taxi fare details पता कर सकते हैं, जो आमतौर पर 1000 से 1500 रुपये के बीच होता है।

प्रमुख शहरों से दूरी (Bageshwar Dham Distance)

भक्त अक्सर पूछते हैं कि उनके शहर से धाम कितना दूर है :

  • Delhi to Bageshwar Dham : लगभग 600 किमी (ट्रेन: UP Sampark Kranti).
  • Varanasi to Bageshwar Dham : लगभग 400 किमी.
  • Jharkhand to Bageshwar Dham : लगभग 800-900 किमी (वाया गया या वाराणसी)।
  • Kanpur to Bageshwar Dham : लगभग 230 किमी।

अर्जी कैसे लगाना है (Bageshwar Dham Arji Kaise Lagaye)

प्रिय भक्तों  Bageshwar Dham arji kaise lagaye? अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो इसका सबसे आसान सा जवाब है - नारियल बांधना, आपको एक नारियल लेकर उसे लाल कपड़े में बांधना होता है (यदि शादी की समस्या है तो पीला और प्रेत बाधा है तो काला)।

👉 मंदिर परिसर में नारियल बांधकर अपनी मनोकामना मन ही मन बोलें और बागेश्वर धाम का बीज मंत्र का उच्चारण करें।

Token System : Bageshwar Dham token system kya hai? धाम में समय-समय पर टोकन बांटे जाते हैं। टोकन मिलने पर ही आपकी पेशी शास्त्री जी के सामने होती है।

Darshan Timing : बालाजी महाराज के दर्शन सुबह 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक हो सकते हैं।

रुकना और खाना - पीना  (Board and Lodging)

Bageshwar Dham me rukne ki vyavastha काफी सरल है, लेकिन भीड़ के कारण पहले से योजना बनाना बेहतर है।

  • Hotels near Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम में कई सारे होटल्स सस्ते दामों में उपलब्ध है अगर आप प्रीमियम क्वालिटी का होटल खोज रहे हैं तो छतरपुर शहर में अच्छे होटल्स उपलब्ध हैं।
  • Dharamshala Booking: धाम के पास कई सस्ती धर्मशालाएं हैं। जो कुछ घंटों के लिए या fresh होने के लिए भी उपलब्ध हैं, आप चाहें तो कुछ दिन रुक भी सकते हैं।

Free Stay & Food: धाम में भक्तों के लिए Bhojan Vyavastha (Bhandara) निशुल्क चलती है। वहाँ ठहरने के लिए बड़े हॉल भी उपलब्ध हैं। जिसके लिए आपको कोई भी फीस नहीं देनी पड़ती है।

यात्रा का बजट (Bageshwar Dham Yatra Budget)

एक व्यक्ति के लिए Bageshwar Dham yatra cost बहुत कम हो सकती है : 

  • Budget Stay : धाम में रुकने के लिए ₹300 से ₹700 तक प्रति दिन खर्च हो सकता है।
  • Food : धाम में निशुल्क भंडारा खा सकते हैं या अगर बाहर खाना हो तो ₹60 से ₹150 तक प्रति थाली खर्च हो सकता है।
  • Total : 2 दिन की यात्रा के लिए अनुमानित ₹2000 से  ₹3000 (यात्रा खर्च छोड़कर)।

यात्रा के लिए टिप्स (Tips for First Time Visitors)

Bageshwar Dham jane ka sahi samay : अक्टूबर से मार्च का महीना सबसे अच्छा है क्योंकि गर्मियों में बुंदेलखंड में बहुत गर्मी होती है।

Security :  बागेश्वर धाम में भीड़ बहुत अधिक होती है, इसलिए अपने सामान और बच्चों का ध्यान रखें।

Contact Details : किसी भी भ्रामक विज्ञापनों या ठगों से बचें। Bageshwar Dham official website और सोशल मीडिया पेज से ही जानकारी लें।

⚠️ ध्यान दें: बागेश्वर धाम के नाम पर ऑनलाइन टोकन या VIP दर्शन के नाम पर कई फर्जी लोग पैसे मांगते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। धाम में दर्शन और अर्जी पूरी तरह निशुल्क है।

 2-Day Plan For Bageshwar Dham (यात्रा का प्लान)

  • Day 1: सुबह बागेश्वर धाम पहुँचना, मंदिर में दर्शन करना , अर्जी बांधना और शाम की आरती में भाग लेना।
  • Day 2: दिव्य दरबार (यदि लगा हो तो) या नजदीकी स्थल जैसे Khajuraho Temples घूमना।

Bageshwar Dham Yatra Me Kya Le Jaye

अगर आप बागेश्वर धाम यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन डाक्यूमेंट्स को साथ में रखें ताकि जरूरत पड़ने पर ये आपके काम आ सकें।
  • ✔ पहचान पत्र
  • ✔ पानी की बोतल
  • ✔ हल्के कपड़े
  • ✔ नारियल और कपड़ा
  • ✔ दवाइयाँ

FAQ

Q1. क्या बागेश्वर धाम में ऑनलाइन टोकन मिलता है?

नहीं, वर्तमान में टोकन केवल धाम पर जाकर ही मिल सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर किसी को पैसे न दें।

Q2. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से कैसे मिलें?

इसके लिए आपको टोकन प्रक्रिया का पालन करना होगा या दिव्य दरबार में उपस्थित होना होगा।

Q3. क्या धाम में मोबाइल ले जाना मना है?

मंदिर परिसर में मोबाइल ले जा सकते हैं, लेकिन दरबार के कुछ हिस्सों में फोटो लेना वर्जित हो सकता है।

Q4. बागेश्वर धाम में भीड़ कब सबसे ज्यादा होती है?

मंगलवार और शनिवार

Q5. क्या महिलाओं के लिए कोई विशेष नियम हैं?

नहीं, सामान्य दर्शन नियम लागू होते हैं

निष्कर्ष 

हमें उम्मीद है कि यह Bageshwar Dham travel guide आपकी यात्रा को आसान बनाएगी। Bageshwar Dham yatra kaise plan kare यह अब आपको स्पष्ट हो गया होगा। बालाजी महाराज आपकी मनोकामना पूर्ण करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ