Chaitra Navratri 2025 - क्या करें क्या ना करें

नमस्कार मित्रों Chaitra Navratri 2025 - 30 मार्च से शुरू होने वाला है जो की  8 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। आप सभी तो जानते ही हैं नवरात्रि सनातन हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। नवरात्रि हम सभी धूमधाम से मनाते हैं और माता दुर्गा की उपासना करते हैं। नवरात्रि हम लोग वर्ष में दो बार मानते हैं। चैत्र नवरात्रि (वसंत ऋतु में) और शारदीय नवरात्रि (शरद ऋतु में)। आइये Chaitra Navratri 2025 के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। 

Chaitra Navratri 2025
Chaitra Navratri 2025


Chaitra Navratri 2025 का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार Chaitra Navratri चैत्र महीना के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू हो रही है जो की 30 मार्च 2025 को है। इस Navratri माता दुर्गा की विशेष कृपा आप पर बरस सकती है इसलिए इस बार मां दुर्गा की विशेष पूजा करें। मां जिसे माता दुर्गा आप पर प्रसन्न हो और आपको  वह सब कुछ प्रदान करें जिसकी आप मनोकामना कर रहे हैं। माता दुर्गा की 9 दिन की नवरात्रि व्रत रखने से हर मनोकामना पूर्ण होती है माता दुर्गा की कृपा पर सदैव बनी रहती है आपका तन मन शुद्ध होता है और आध्यात्मिकता की ओर आप अग्रसर होते हैं। आईए जानते हैं इस बार चैत्र नवरात्रि 2025 कब से शुरू होकर कब समाप्त होगी। 

Important Dates Of Chaitra Navratri 2025

प्रतिपदा (पहला दिन): 30 मार्च 2025 - इस दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है जो पर्वत राज हिमालय की पुत्री और माता पार्वती का पहला स्वरूप थी। 

द्वितीया (दूसरा दिन): 31 मार्च 2025 - इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है जो आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक एवं तपस्या की देवी हैं। 

तृतीया (तीसरा दिन): 1 अप्रैल 2025 - इस दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, जो शांति और सौम्यता की प्रतीक है, जिनके मस्तक पर अर्धचंद्र विराजमान हैं। 

चतुर्थी (चौथा दिन): 2 अप्रैल 2025 - इस दिन माता कुष्मांडा की पूजा की जाती है जिन्होंने ब्रह्मांड की रचना की और जो सृष्टि की आदिशक्ति कहलाती है। 

पंचमी (पाँचवाँ दिन): 3 अप्रैल 2025 - इस दिन माता स्कंद माता की पूजा की जाती है, जो भगवान कार्तिकेय की माता के रूप में विख्यात है और जो मातृत्व का प्रतीक हैं।

षष्ठी (छठा दिन): 4 अप्रैल 2025 - इस दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है माता कात्यायनी महिषासुर का वध करने के कारण विख्यात हुईं, जो साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। 

सप्तमी (सातवाँ दिन): 5 अप्रैल 2025 - इस दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है जो अज्ञानता और अंधकार का नाश करती हैं और दुष्टों का संघार करती हैं।

अष्टमी (आठवाँ दिन): 6 अप्रैल 2025 - इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है गौर वर्ण को धारण किए हुए शुद्धता और शांति की प्रतीक माता महागौरी भक्तों का कल्याण करने वाली देवी है। 

नवमी (नौवाँ दिन): 7 अप्रैल 2025 - इस दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है, माता सिद्धिदात्री के पास हर प्रकार के सिद्धियां है जो भक्त लोक कल्याण के लिए माता सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं, उन्हें माता सिद्धिदात्री का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है। 

दशमी (दशहरा/विजयदशमी): 8 अप्रैल 2025 - बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। और विजयादशमी दशहरा को धूमधाम से मनाया जाता है। और इस दिन से चैत्र नवरात्रि 2025 समाप्त हो जायेगा। 

Chaitra Navratri 2025 kalash asthapna

इस बार चैत्र नवरात्रि 2025 में कलश स्थापना (घट स्थापना), प्रतिपदा के दिन 30 मार्च 2025 को शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित किया जाएगा। मां दुर्गा का आवाहन कर उन्हें पूजा स्थल पर आमंत्रित किया जाएगा। उसके बाद 9 दिनों तक आप चाहे तो दुर्गा सप्तमी का पाठ कर सकते हैं। इन दोनों रोज आरती और भजन करें। अष्टमी या नवमी के दिन हवन अवश्य करें। नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन या प्रसाद ग्रहण करावें। 

Chaitra Navratri Puja Sankalp - निर्विघ्नम पूजा संपन्न करने के लिए संकल्प जरूर लें। 

  1.  9 दिनों मे सात्विक आहार करने का संकल्प लें जिसमें आप फल, दूध और सात्विक भोजन का ही सेवन करें। 
  2.  इन दिनों में हिंसा और क्रोध से दूर रहें। व्रत के दौरान किसी पर क्रोध या हिंसा करने से बचें इससे माता रुष्ट होती हैं और व्रत में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
  3. इन दोनों ब्रह्मचर्य का पालन करें। वैवाहिक जीवन में भी ब्रह्मचर्य का पालन अनिवार्य है। मन और शरीर को हमेशा शुद्ध रखें। इन दिनों में शुद्धता का पालन करें। 

इस चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा आपकी हर एक मनोकामना पूर्ण  करे। जय मां दुर्गा।

अगर आप चाहें तो यूट्यूब का वीडियो देख सकते हैं जिसमें Premanand Maharaj माता दुर्गा  की कथा कहते हुए उनका  गुणगान कर रहे हैं। 

Chaitra Navratri Geet - अगर आप चैत्र नवरात्रि का गीत सुनना चाहते हैं तो नीचे एक यूट्यूब का वीडियो है उसे देख सकते हैं। 


Navratri Puja Hawan Samagri Know More Or Buy - Click Here 

और नया पुराने

نموذج الاتصال